भारत के 10 सबसे साफ शहर कोनसे है 2021 में ,जानिए (हिंदी में )
जून 23, 2021
जानिए कोनसे है भारत है 10 सबसे साफ शहर 2021 में , (हिंदी में )
दोस्तो आपका एक बार फिर से स्वतगत हैं , SP FACTZ में आज हम बात करने वाले है भारत के 10 सबसे साफ शहरों के बारे में जिनको हमने दो भागों में बांटा है
भाग एक मे 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 5 शहर को रखा हैं एवं भाग 2 में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों को रखा गया हैं ।
प्रस्तुत शहरों की सूची स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अनुसार
भारत के 10 सबसे साफ शहरों की सूची तैयार की गई हैं ।
भारत के 10 सबसे साफ शहर कौनसे है -
10. खरगोन
09. चंद्रपुर
08. नई दिल्ली
07. मैसूर
06. अंबिकापुर
05. अहमदाबाद
04. विजयवाडा
03. नवी मुम्बई
02. सूरत
01. इंदौर
10. खरगोन :-
खरगोन (Khargone) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के खरगोन ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। यहाँ पर प्रत्येक वर्ष जनवरी - फरवरी माह में नवग्रह मेला लगता है जिसमे आस पास के सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोग घूमने आते है। यहाँ पर 2020 के मेले में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जी भी आये थे।
09. चंद्रपुर -
चंद्रपुर (Chandrapur), जिसका भूतपूर्व नाम चांदा (Chanda) था, भारत के महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। यह इन्द्र देवता की नगरी के रूप में विख्यात है और इसे इन्द्रपुरी भी कहते हैं।
चन्द्रपुर पूर्वी महाराष्ट्र में वर्धा नदी की एक सहायक नदी इरई और झरपट के तट पर स्थित है। चंद्रपुर का अर्थ है, 'चंद्रमा का घर'। चंद्रपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी है। जंगल औऱ बाघों के लिये पहचाना जाने वाला ये शहर गोंड़कालीन प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरो के लिए भी पहचाना जाता है। महाकाली देवी, अंचलेश्वर मंदिर के साथ 550 वर्ष प्राचीन गोंड राजाओं द्वारा निर्मित किला भी है। गडचिरोली, नागपुर, यवतमाल आदि जिलों की सीमा चन्द्रपुर से लगती है।
08. नई दिल्ली -
दिल्ली (अंग्रेज़ी: New Delhi) भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करती है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्ली ले जाने के लिए आदेश दे दिए।
07. मैसूर -
मैसूर (Mysore) भारत के कर्नाटक राज्य के मैसूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और प्रदेश की राजधानी बैगलुरू से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में केरल की सीमा पर स्थित है।
मैसूर का इतिहास भारत पर सिकंदर के आक्रमण (327 ई0 पू0) के बाद से प्राप्त होता है। उस तूफान के पश्चात् ही मैसूर के उत्तरी भाग पर सातवाहन वंश का अधिकार हुआ था और यह द्वितीय शती ईसवी तक चला। मैसूर के ये राजा 'सातकर्णी' कहलाते थे।
06. अंबिकापुर -
अम्बिकापुर शहर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का मुख्यालय है। इसका नाम हिन्दू देवी अम्बिका के नाम पर रखा गया है। जनश्रुतियों के अनुसार अम्बिकापुर का पुराना नाम बैकुण्ठपुर था। सरगुजा जिले के अन्य शहर हैं - रामगढ़, महेशपुर, कुदरगढ़, भैयाथान, मेनपाट, टाटापानी, पहाड़ इत्यादि। शहर की जनसंख्या लगभग १ लाख़ है।
अम्बिकापुर शहर का नाम है और यह सरगुजा जिला का मुख्यालय है। शहर में महामाया देवी का मंदिर है। इस मंदिर की काफी मान्यता है। पहले लोग यहां अपनी मनता पूरी होने पर देवी को बकरे की बलि अर्पित किया करते थे। लेकिन अब यह परंपरा काफी कम हो गई है। यह स्थानीय बोली सरगुजिया है। आदिवासी क्षेत्र होने का कारण यह बरसों से उपेक्षित रहा है। छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य बनने के बाद यहां भी विकास होने लगा है। सरगुजा ज़िला की सीमाएं उड़ीसा,झारखण्ड,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को छूती हैं
05. अहमदाबाद -
अहमदाबाद (गुजराती: અમદાવાદ अमदावाद) गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। १९७० में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। प्रारम्भ में अहमदाबाद को अशावल कहा जाता था। इस शहर की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी। शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था।
04. विजयवाडा -
विजयवाड़ा (Vijayawada) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के कृष्णा ज़िले में स्थित एक शहर है। यहाँ एक रेलवे स्टेशन है।
विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के पूर्व-मध्य में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। दो हज़ार वर्ष पुराना यह शहर बैजवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम देवी कनकदुर्गा के नाम पर है, जिन्हें स्थानीय लोग विजया कहते हैं। यह क्षेत्र मंदिरों और गुफाओं से भरा हुआ है। यहाँ भगवान मालेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य इस मंदिर में आए थे और उन्होंने यहाँ श्रीचक्र स्थापित किया था।
चीनी यात्री ह्वेन त्सांग भी विजयवाड़ा आया था। विजयवाड़ा के पास में एक पहाड़ी पर स्थित विक्टोरिया म्यूजियम में एक काले ग्रेनाइट पत्थर से बनी बुद्ध की विशालकाय मूर्ति है।पैगम्बर मुहम्मद के पवित्र अवशेष के रूप में इस स्थल की मुसलमानों में लोगप्रियता है। यहाँ पाँचवी सदी की भोगलराजपुरम की गुफाओं में तीन गुफा मंदिर हैं, जिसमें भगवान नटराज, विनायक और अन्य मूर्तियाँ हैं। अर्द्धनारीश्वर की यहाँ मिली मूर्ति दक्षिण भारत अपने तरह की इकलौती मूर्ति मानी जाती है। यहाँ की गुफाओं में उंद्रावल्ली की प्रमुख गुफा है, जो सातवीं सदी में बनाई गई थी। शयन करते विष्णु की एक शिला से निर्मित मूर्ति यहाँ की कला का श्रेष्ठ नमूना है।
03. नवी मुंबई -
नवी मुंबई भारतीय राज्य महाराष्ट्र मुंबई के पश्चिमी किनारे पर एक पुर्ण रूप से नियोजित शहर है, इसे मुंबई के जुड़वा शहर के रूप में 1972 से विकसित किया जा रहा है। यग दुनिया का सबसे बड़ा नियोजित शहर बन गया है। नवी मुंबई लगभग 163 स्कवायर किलोमीटर क्षेत्रफल मे फैला हुआ है और नवी मुंबई महानगरपालिका निगम के कार्यक्षेत्र में आता है। नवी मुंबई भारत के मुख्य भुमी में थाणे क्रीक के पुर्व में अव्स्थित है। शहर की सीमा थाणे की नजदींक ऐरोली से शुरु होकर दक्षिण में उरण तक जाती है। वाशी क्रींक तथा मुलुंड ब्रीज नवी मुंबई को मुंबई से जोड़ती है। वाशी को शहर का मुख्य व्वसायिक क्षेत्र माना जाता है। जबकि नेरुल को शहर की रानी कहलाने की गर्व हासिल है। वहाँ पर आगरी समाज के बहुतांश गाँव है।
02. सूरत -
सूरत गुजरात प्रान्त का एक प्रमुख शहर है। यह शहर सूरत जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। तापी नदी सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसा समझा जाता है कि आधुनिक सूरत शहर की स्थापना पंद्रहवी सदी के अंतिम वर्षों में हुई। कहा जाता है कि 1516 में एक हिन्दू ब्राह्मण गोपी ने इसे बसाया था। 12वीं से 15वीं शताब्दी तक यह शहर मुस्लिम शासकों, पुर्तग़ालियों, मुग़लों और मराठों के आक्रमणों का शिकार हुआ। 1514 में पुर्तग़ाली यात्री दुआरते बारबोसा ने सूरत का वर्णन एक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में किया था। 18वीं शताब्दी में धीरे-धीरे सूरत का पतन होने लगा था। उस समय अंग्रेज़ और डच, दोनों ने सूरत पर नियंत्रण का दावा किया, लेकिन 1800 में अंग्रेज़ों का इस पर अधिकार हो गया।
01. इंदौर -
इन्दौर भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक नगर है। जनसंख्या की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, २०११ जनगणना, के अनुसार २१,६७,४४७ लोगों की आबादी सिर्फ ५३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में वितरित है। यह मध्यप्रदेश में सबसे अधिक घनी आबादी वाला शहर भी है। यह भारत में टीयर-2 शहरों के अन्तर्गत आता है। इंदौर महानगरीय क्षेत्र (शहर व आसपास के इलाके) की आबादी २१ लाख लोगों के साथ राज्य में सबसे अधिक है। यह इन्दौर जिला तथा इन्दौर संभाग दोनों के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। यह मध्य प्रदेश राज्य की वाणिज्यिक राजधानी भी कहलाती है। इसके साथ ही यह नगर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के अन्य क्षेत्रों के लिये शिक्षा के एक केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है। भारत के स्वतन्त्र होने के पूर्व यह यह इन्दौर रियासत की राजधानी था। मालवा पठार के दक्षिणी छोर पर स्थित इंदौर शहर, राज्य की राजधानी भोपाल से १९० किमी पश्चिम में स्थित है।
*source of all photographs - wikipedia.org








एक टिप्पणी भेजें